Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeNationalनौका दुर्घटना में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद

नौका दुर्घटना में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद

गौरीपुर में गदाधर नदी में नाव दुर्घटना में लापता हुए दो व्यक्तियों में से एक का शव आज बरामद किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात्रि के करीब नौ बजे शबीनुर रहमान नामक युवक अपने पिता के साथ छोटी नाव से नदी पार कर रहा था। तभी नाव अचानक नदी के बीच में डूब गयी।

स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरीपुर पुलिस एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने पूरी रात अभियान चलाकर आज सुबह पिता उल्लाबस का शव बरामद किया। पुत्र शबीनुर रहमान की तलाश जारी है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धुबड़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। एसडीआरएफ शबीनुर रहमान की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular