Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeInternationalताइवान में तूफान 'गेमी' का जमीन से आसमान तक असर

ताइवान में तूफान ‘गेमी’ का जमीन से आसमान तक असर

ताइवान में ‘तूफान गेमी’ का जमीन से लेकर आसमान तक असर दिख रहा है। आम जनजीवन ठप है। बाजारों को बंद करा दिया गया है। कामकाजी लोगों को छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन कंपनियों ने उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। मूसलाधार बारिश और तेज हवा के पूर्वानुमान के दौरान होने वाली तबाही से निपटने के लिए सेना को चौकस किया गया है।

फोकस ताइवान सीएनए इंग्लिश न्यूज और ताइपे टाइम्स के अनुसार, केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा है कि गेमी के आज शाम पूर्वोत्तर तट पर टकराने की उम्मीद है। फिलहाल इसे मध्यम-शक्ति वाले तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके बाद गेमी के ताइवान जलडमरूमध्य के पार जाने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद यह दक्षिणपूर्वी चीनी प्रांत फुजियान से टकराएगा। इसकी तीव्रता के मद्देनजर ताइवान में सारे स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तेज बारिश से राजधानी ताइपे की सड़कें सुनसान हो गई हैं। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि 27 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ लगभग सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

फोकस ताइवान सीएनए इंग्लिश न्यूज के अनुसार केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा है कि गेमी बुधवार सुबह ताइवान के पूर्वी हिस्से पर पहुंच गया। यह तेजी से देश की ओर बढ़ रहा है। हवा की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुधवार आधी रात यह पूर्व में यिलान और हुलिएन काउंटी में तबाही मचा सकता है। इससे होने वाले भूस्खलन से गुरुवार सुबह तक सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

केंद्रीय मौसम प्रशासन के विज्ञानी लियू यू-ची ने कहा कि यिलान में बुधवार आधीरात तक तेज हवा चलने की उम्मीद है। इस दौरान हुलिएन काउंटी के लोगों को सतर्क रहना होगा। गेमी के प्रभाव से 24 घंटे में 350 मिली मीटर से अधिक वर्षा हो सकती है।

ताइपे टाइम्स के अनुसार, स्थानीय सरकारों ने कल रात घोषणा की कि तूफान गेमी के कारण ताइपे, न्यू ताइपे शहर, ताओयुआन, ताइनान, कीलुंग, सिंचू और काऊशुंग, साथ ही यिलान, हुलिएन, सिंचु, मियाओली, चियायी, पिंगटुंग, पेंघु और लियानचियांग काउंटी में स्कूल और कार्यालय आज बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular