Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeNationalतेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंदा,मौत से गुस्साएं लाेगाें ने चक्का...

तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंदा,मौत से गुस्साएं लाेगाें ने चक्का जाम किया

साइकिल से विद्यालय पढ़ाई करने जा रहा था छात्र

सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा चौराहे के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय विदारक घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

रमरेपुर पहड़िया निवासी अजीत कुमार जायसवाल का इकलौता पुत्र भावेश जायसवाल (15) प्रतिदिन की भांति आज सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।छात्र साइकिल से चंद्रा चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि अचानक आई तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। इस हृदय विदारक घटना में छात्र की माैके पर ही मौत हाे गई। इसकी जानकारी पाते ही पिता अजीत और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृत छात्र के परिजनों और मां का करूण विलाप देख आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इससे सारनाथ पंचक्रोशी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया। थाना पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular