Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeGeneralसोनभद्र में ट्रक की चपेट मे आए बाइक सवार युवक की मौत

सोनभद्र में ट्रक की चपेट मे आए बाइक सवार युवक की मौत

कोन थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में

बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार समैलवा बागेसोती निवासी राकेश उरांव (19) व चचेरा भाई हरिशंकर (18) बाइक से कोन बस स्टैंड अपने भाई को लेने के लिए बीती रात जा रहे थे। रात्रि 10:40 बजे वह लोग जैसे ही कोन तिराहे पर पहुंचे तभी एकाएक सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई हरिशंकर बाल बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौकै से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular