Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंजाब पुलिस का जवान तस्करी में महिला साथी के साथ गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का जवान तस्करी में महिला साथी के साथ गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के एसटीएफ विंग ने अपने ही एक कर्मचारी और उसकी महिला साथी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात था। इस आप्रेशन को एसटीएफ मोहाली ने अंजाम दिया है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर है। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि आरोपित पुलिस कर्मचारी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और कुछ समय पहले ही बहाल हुआ है। आरोपित ने विभाग की वर्दी का फायदा उठाकर एक गिरोह बनाया हुआ था कि जिसमें एक महिला तथा दो अन्य युवक शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular