HomeNationalकोकराझाड़ के पाटगांव में हथियारों के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

कोकराझाड़ के पाटगांव में हथियारों के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

कोकराझाड़ जिले के पाटगांव में हथियारों की बरामदगी करने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सरफानगुड़ी थाना अंतर्गत थाईसुगुरी गांव के निवासी बिटुवेल बसुमतारी (30) और सेरफानगुड़ी थाना अंतर्गत झारबारी निवासी सुभाष बसुमतारी के रूप में की गयी है।

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular