Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeLucknowविधायक बेदी राम सहित 18 लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

विधायक बेदी राम सहित 18 लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2006 के पेपर लीक मामले में सुनवाई कर रहे विशेष न्यायालय गैंगस्टर के सत्र न्यायधीश पुष्कर उपाध्याय ने विधायक बेदी राम सहित 18 लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायधीश पुष्कर उपाध्याय ने पेपर लीक मामले में सुनवाई करते हुए अगली तिथि 26 जुलाई तय की है।

न्यायधीश पुष्कर उपाध्याय के न्यायालय में 18 वर्ष पुराने पेपर लीक मामले में सुनवाई हुई। न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपियों ने तारीख पर ना पाने की स्थिति में अधिवक्ताओं के माध्यम से हाजिरी माफी भेजवायी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया और गैर जमानटी वारंट जारी करते हुए विधायक बेदी राम समेत 18 लोगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए आदेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular