HomeNationalहरियाली महोत्सव: राजधानी में 12 लाख पौधे, सीएम करेंगे पौधारोपण

हरियाली महोत्सव: राजधानी में 12 लाख पौधे, सीएम करेंगे पौधारोपण

हरियाली महोत्सव के तहत आज (शनिवार को) राजधानी में 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भेल क्षेत्र के जंबूरी मैदान में सुबह साढ़े 8 बजे सीएम डॉ मोहन यादव पौधे रोपेगें। मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर होगा। सबसे ज्यादा साढ़े 9 लाख पौधे वन विभाग रोपेगा।

डीएफओ आलोक पाठक के अनुसार वन विभाग ज्यादातर पौधे वन क्षेत्र में लगाएगा। आम, नीम, बरगद, पीपल आदि किस्म के पौधे लगाएंगे। नगर निगम में एक लाख 20 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान से सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं और व्यापारियों समेत आमजनों को भी जोड़ा गया है। नगर निगम, वन विभाग और जिला पंचायत सबसे ज्यादा पौधे लगाएगा। पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ में भी अपलोड कर सकेंगे।

इन स्थानों पर रोपे जाएंगे पौधे

जंबूरी ग्राउंड के आसपास, कलियासोत ग्राउंड, भेल दशहरा मैदान, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर समेत उन जगहों पर पौधे रोपे जाने का प्लान है, जहां हरियाली कम है। कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जवाबदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular