Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeहरिद्वार पर फिल्म बना रहे हेमंत पांडे का प्रेस क्लब में स्वागत

हरिद्वार पर फिल्म बना रहे हेमंत पांडे का प्रेस क्लब में स्वागत

बॉलीवुड कलाकर हेमंत पांडे ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से भेंटवार्ता के दौरान कहा कि हरिद्वार नाम से फिल्म बनायी जा रही है जिसकी शूटिंग हरिद्वार के ही प्रमुख स्थानों पर की जाएगी। हरिद्वार फिल्म में हेमंत पांडे मुख्य रूप से पंडित का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि निर्धन परिवार के बालक की कहानी हरिद्वार फिल्म में दिखायी गयी है। वह बालक मां गंगा के जल से सिक्के निकालकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि नशे की लत के कारण बालक के पिता की मौत के बाद वह गंगा जल से सिक्के निकालकर अपने परिवार का भेट भरता है। हेमंत पांडेय ने बताया कि हरिद्वार फिल्म में मां गंगा के महत्व एवं धार्मिक, सांस्कृतिक परंपरांओं को भी दर्शाया गया है। हरिद्वार की मान मर्यादाओं को फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म के प्रोडयूसर जतिन पांडे एवं उमेश भी हरिद्वार फिल्म में कलाकार का किरदार निभाएंगे। हेमंत पांडे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे फिल्म निर्माताओं को मदद मिल रही है और उत्तराखंड में सबसे अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में ही एक माह तक चलेगी। अधिकतर कलाकार हरिद्वार एवं उत्तराखंड फिल्म में काम कर रहे हैं। जल्द ही उनकी दो फिल्में वेलकम 3, होम टेक टू जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। मूलरूप से उत्तराखंड के निवासी हेमंत पांडे ऑफिस-ऑफिस एवं क्रिश जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। फिल्म कलाकार हेमंत पांडे का प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा एवं महामंत्री प्रदीप जोशी ने पटका एवं रूद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular