HomeMarqueeउपचुनाव की दस सीटों पर सपा की बैठक में कांग्रेस की दावेदारी...

उपचुनाव की दस सीटों पर सपा की बैठक में कांग्रेस की दावेदारी पर होगा फैसला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचते ही उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी पर बैठक बुलायी। बैठक में उपचुनाव की दस सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी वाली सीटों पर फैसला होगा।

विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को उपचुनाव में सभी दस सीटों पर मंथन करेंगे। बैठक में उपचुनाव वाले जनपद के नेताओं को बुलाया गया है। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपचुनाव में गठबंधन धर्म में कुछ सीटें पाना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि दस सीटों में एक या दो सीटें ही कांग्रेस लड़े तो बेहतर होगा। वैसे दस की दस सीटें समाजवादी पार्टी को ही लड़ना चाहिए। आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही लेना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular