Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeचंद्रशेखर आजाद की आज बिलाईगढ़ में सभा, प्रशासन सतर्क

चंद्रशेखर आजाद की आज बिलाईगढ़ में सभा, प्रशासन सतर्क

भीम आर्मी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में दोपहर बाद जनसभा करेंगे।

आजाद के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। सभा स्थल समेत अन्य जगहों पर लगभग एक हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है और जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए है। आयोजकों को शर्तों के अधीन सभा करने की प्रशासन ने अनुमति दी है।

पिछले माह बलौदाबाजार में एक समाज के आक्रोश और हिंसक तथा आगजनी की घटना के बाद से प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार की घटना में भीम आर्मी की संलिप्तता की सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस पहले ही बड़े जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular