HomeMarqueeठेढ़ी पहाडी के विशाल गड्ढे के पानी में स्नान करते समय डूबा...

ठेढ़ी पहाडी के विशाल गड्ढे के पानी में स्नान करते समय डूबा युवक, तलाश जारी

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेढ़ी पहाड़ी पर मंगलवार को विशाल गड्ढे के पानी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से पिकनिक मनाने आया युवक डूब गया।

पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से युवक तलाश में लगी रही। सफलता न मिलने पर जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम को बुुलाया गया।

प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजन कुमार मौर्या (20) अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए ठेढ़ी पहाड़ी पर आया था। पहाड़ी के बीचो-बीच बने विशाल गड्ढे में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथ आए दोस्तों ने साथी के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए पानी में युवक की तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक की खोज में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular