Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeNationalवसंत विहार में मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया

वसंत विहार में मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दीवार गिरने की सूचना कल सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। उसके शव को आज सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर निकाला गया।

अन्य श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी हैं। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular