Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeपानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में बुधवार की शाम पानी भरे गड्ढे में गिर जाने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

ददरा मुतलके रामपुर गांव निवासी रामू का 10 वर्षीय पुत्र प्रमोद बुधवार शाम खेलते-खेलते घर के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए लेकिन जब तक पानी भरे गड्ढे से बालक को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजगढ़ अमित कुमार ने बताया कि एक बालक की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular