Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सम्मिलित हुए राजनाथ सिंह

लखनऊ में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सम्मिलित हुए राजनाथ सिंह

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सम्मिलित हुए। भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सिंघल की धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन हो गया था। राजकुमार के आवास पर बीती रात तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था, वहां रात्रि में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचें। सुशीला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्षामंत्री ने राजकुमार के दुख को बांटा।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एल.पी. मिश्रा के आवास पर भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहुंचना हुआ। एल.पी.मिश्रा के आवास पर राजनाथ सिंह ने खासा समय दिया और वहां आये प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। उसी वक्त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुुकेश शर्मा, राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जयपाल सिंह सहित प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

शनिवार की सुबह के वक्त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे मिलने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लखनऊ पूर्व विधानसभा के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह ही अपने सांसद से मिलने पहुंच गये। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचें जनप्रतिनिधियों ने अपने सांसद को लखनऊ चुनाव में जीत की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular