Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeविदिशा में मजदूरों से भरी टाटा 407 वाहन हुआ हादसे का शिकार,...

विदिशा में मजदूरों से भरी टाटा 407 वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक बच्ची की मौत, 17 मजदूर घायल

मध्य प्रदेश के विदिशा में गुरुवार तड़के मजदूरों से भरा एक टाटा 407 वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 17 मजदूर घायल हुए है। सभी घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार घटना गरुवार तड़के करीब चार बजे की है। टाटा 407 वाहन में 7 पुरुष, 4 महिला और 8 बच्चे सवार थे। सभी मजदूर थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बासौदा के पास ग्राम गंज का अंधा मोड है। पुलिया पर रैलिग भी छोटी है। यही पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, घायलों को पिकअप में से निकाला। घटना की जानकारी लगते ही गंजबासौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं 17 में से 14 घायल मजदूरों को प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular