Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeटी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस...

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिये हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में कनाडा के खिलाफ हासिल की।

कनाडा के खिलाफ मैच में राउफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 2 विकेट लिये। जिससे उनके कुल 71 मैचों में 101 विकेट हो गए।

श्रेयस मोव्वा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका 100वां विकेट था, जबकि रविंदरपाल सिंह उनके 101वें शिकार बने। वह तीन अंकों की उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। ऑलराउंडर शादाब खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने मेन इन ग्रीन के लिए 103 मैचों में 107 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर, राउफ 100 विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उनसे आगे केवल अफगानिस्तान और श्रीलंका के कप्तान राशिद खान और वानिंदु हसरंगा हैं।

राशिद ने 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि हसरंगा ने 63 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो सतह के हिसाब से एकदम सही फैसला था। कनाडा के लिए आरोन जॉनसन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली और कनाडा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ और मोहम्मद आमिर ने 2-2 व शाहिन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने 33 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular