अवधनामा संवाददाता
बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव की ग्यारहवीं पुष्य तिथि
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक/लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय राम रेखा यादव के ग्यारहवीं पुष्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे, वे अन्याय व अत्याचार का पुरजोर विरोध करते रहे,उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम समय तक हिंदू हितो की रक्षा व पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य करते रहे,आज उन्ही के पद चिन्हों पर उनके बड़े पुत्र ओम प्रकाश यादव भी चलकर लोगो की मदद करने का कार्य कर रहे है।
श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए प्रो. डा.जय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव भले ही हम लोगो के बीच में नहीं है,लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच में जिंदा है। श्रद्धांजली सभा में आए हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के पुत्र भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मैं अपने पिता जी के पदचिन्हों पर चलकर आजीवन पीड़ितो की मदद करता रहूंगा, इसके लिए मुझे चाहे जो कीमत चुकानी पड़े पीछे नहीं हटूंगा।श्रद्धांजली सभा को कामता यादव, राम निवास यादव, विनोद जायसवाल, नितेश पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, अरविंद उपाध्याय, जय प्रकाश गुप्त आदि लोगो ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया।इस अवसर पर सत्य प्रकाश मद्धेशिया, राम गोपाल, अनिल कुमार, आकाश, राजेंद्र यादव, प्रदीप यादव, हर्ष, वेद प्रकाश, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, रवि वर्मा, राम प्रसाद चौरसिया, दीपक, राम सिंह, दयानंद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।