रेंज रोवर अब बनी मेड इन इंडिया

0
203

लखनऊ। रेंज रोवर हाउस अपने एक्सक्लुज़िव, आधुनिक लक्ज़री अनुभव के साथ भारत पहुंच गया है, जिसे क्षेत्र में उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। रेंज रोवर हाउस इंडिया, ने शानदार तटीय शहर अलीबाग में अपनी शुरूआत की है, जहां कुछ पहले रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स वाहनों को डिस्प्ले किया गया है, जिन्हें अब एक्सक्लुज़िव रूप से भारतीय बाज़ार के लिए भारत में बनाया जाएगा। भारत में रेंज रोवर के लक्ज़री बड़े एसयूवी वाहनों, भव्य रेंज रोवर और डायनामिक, आधुनिक परफोर्मेन्स के एसयूवी, रेंज रोवर स्पोर्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, इन्हें पहली बार भारत के पुणे में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा। इस कदम के साथ भारतीय क्लाइंट्स को रेंज रोवर के पिनाकल वाहनों के लिए कम इंतज़ार करना पड़ेगा और उपभोक्ताओं को आधुनिक लक्ज़री अनुभव प्रदान करने के लिए जेएलआर की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। भारत पहला ऐसा देश होगा जो रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का स्थानीय निर्माण शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर इवोके, जैग्वार एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट्स शामिल हैं, जिन्हें पहली से पुणे स्थित जेएलआर की युनिट में स्थानीय रूप से निर्मित किया जा रहा है। लेनार्ड हूरनिक, चीफ़ कमर्शियल आॅफिसर, जेएलआर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में लगातार आर्थिक विकास हुआ है और आने वाले समय में भी देश में इसी तरह प्रगति जारी रहने की उम्मीद है। इसी विकास के परिणामस्वरूप भारतीय क्लाइंट्स के लिए स्थानीय उत्पादन के अवसर उत्पन्न हुए हैं। भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का स्थानीय निर्माण, देश में सबसे पसंदीदा आधुनिक लक्ज़री एसयूवी फैमिली के रूप में ब्राण्ड की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।राजन अम्बा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएलआर इंडिया ने कहा, ‘‘यह भारत में हम सभी के लिए गर्व का समय है, क्योंकि हम आइकोनिक रेंज रोवर का स्थानीय निर्माण करने वाला पहला देश बन गए हैं। यह कदम गुणवत्ता के उन मानकों की पुष्टि करता है, जिन्हें हमने भारत में स्थानीय निर्माण में सफलतापूर्वक हासिल किया है, जो विश्वस्तर पर जेएलआर के मानकों के समकक्ष है। रेंज रोवर का स्थानीय निर्माण दोनों सर्वश्रेष्ठ दुनियाओं को एक साथ लेकर आएगा, जहां शानदार ब्रिटिश डिज़ाइन, टेक्नोलाॅजी और परिशोधन के साथ अब ‘भारत में निर्मित’ लक्ज़री वाहनों का संयोजन पेश किया जाएगा।’’ डिलीवरी की शुरूआतः स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर की डिलीवरी 24 मई से शुरू की जाएगी। कीमतः रेंज रोवर 3.0 लीटर डीज़ल एचएसई एलडब्ल्यूबी की कीमत रु 236 लाख और रेंज रोवर 3.0 एल पेट्रोल आॅटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी की कीमत रु 260 लाख एक्स-शोरूम है।स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलीवरी 16 अगस्त 2024 से शुरू की जाएगी। कीमतः रेंज रोवर स्पोर्ट 3.0 लीटर पेट्रोल डायनामिक एसई और 3.0 लीटर डीज़ल डायनामिक एसई की कीमत रु 140 लाख एक्स-शोरूम है।भारत में रेंज रोवर फैमिली में नई रेंज रोवर (रु236 लाख से शुरू), रेंज रोवर स्पोर्ट (रु 140 लाख से शुरू), नई रेंज रोवर वेलर (रु 87.90 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोके (रु67.90 लाख) में शामिल हैं, सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।जैग्वार लैण्ड रोवर के वाहन भारत में 25 आउटलेट्स के माध्यम से 21 शहरों में उपलब्ध हैं। ये आउटलेट्स अहमदाबाद, औरंगाबाद, बैंगलुरू (3), भुवनेश्वर, चण्डीगढ़, चेन्नई (2), कोयम्बटूर, दिल्ली, गुरूग्राम, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोची, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मैंगलोर, मुंबई (2), नोएडा, पुणे, रायपुर, सूरत और विजयवाड़ा में हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here