Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homekhushinagarइस बार डूब जाएगी राहुल और अखिलेश की लुटिया : ओमप्रकाश राजभर

इस बार डूब जाएगी राहुल और अखिलेश की लुटिया : ओमप्रकाश राजभर

अवधनामा संवाददाता

आप के छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार 75 प्रतिशत अनुदान देगी : राजभर

कुशीनगर में सपा-कांग्रेस पर कसा तंज, तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

कुशीनगर। कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के पक्ष में आमजन से समर्थन मांगते हुए पंचायतीराज मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विकास भाजपा सरकार की पहचान है। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद आपको बिजली बिल जमा करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। तीन वर्षों में लोगों की छतों पर सरकार पावर हाऊस (सोलर प्लांट) लगाएगी। उसके बाद किसी को बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।

सपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव की लुटिया इस बार डूबने वाली है। उनकी ओर से फैलाए जा रहे झूठ के भ्रमजाल में जनता फंसने वाली नहीं है। वे नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के परसौनी इंटर कालेज परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई योजना लाए हैं। आपके मकान की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार 75 प्रतिशत अनुदान देगी। बसपा, सपा व कांग्रेस यह नहीं कर पाएंगे। कुशीनगर ही नहीं, यूपी की 80 सीटों पर हमें जीत हासिल होगी। कहा कि महिला उत्थान का कार्य हमेशा भाजपा ने किया है। राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सौ में 33 महिलाएं आपके बीच की जनप्रतिनिधि चुनी जाएंगी। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। केंद्र में सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को पांच लाख रुपए तक सालाना निश्शुल्क उपचार की योजना को मंजूरी दी जाएगी। सपा, कांग्रेस व बसपा की सरकारों में हम लोगों का हक लूटा गया है। विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जाति व धर्म के लोगों को समान रूप से सम्मान मिलता है। यह विकास के मुद्दे पर काम करती है। संचालन संतोष राजभर ने किया। विधायक विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोंड, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, डा. राम अधार राजभर, बृजेश मिश्र, धीरज तिवारी, दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular