Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चिल्का झील में पौधारोपण एवं...

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चिल्का झील में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक-16 मई से 31 मई 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित चिल्का झील में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शक्तिनगर चिल्का झील में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर राजीव अकोटकर ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए एवं सभी पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा करें। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा भविष्य में भी स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर एल के बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (एडीएम), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष-मानव संसाधन, हीरा लाल, ग्राम प्रधान चिल्काडांड, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिका गण एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, पत्रकार बंधु, जन सेवा समिति समूह शक्तिनगर के सभी सदस्य एवं संविदा कर्मी, बच्चे आदि उपस्थित रहें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular