Friday, October 31, 2025
spot_img
Homekhushinagarग्यारहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. हरी त्रिपाठी उर्फ फूल बाबू

ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. हरी त्रिपाठी उर्फ फूल बाबू

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस वीर सावरकर नगर में स्थित हनुमानगढ़ी फरदहां के प्रबंधक आशुतोष कुमार त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय हरि प्रसाद त्रिपाठी उर्फ फुल बाबू की ग्यारहवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। उनके पुण्यतिथि पर स्वर्गीय फुल बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों को भोजन कराते हुए अंग वस्त्र एवं नगदी देकर सम्मानित किया गया। वही भजन कीर्तन गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा कुशीनगर राणा प्रताप राव, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री प्रभुनाथा पांडेय, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामनाथ पांडेय, डॉक्टर मनीष चंद उपाध्याय, माखन तिवारी, शिवनाथ पांडेय, संदीप मिश्रा, नीरज पांडेय, अरविंद शर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी, रामगोपाल वर्मा, रामप्रवेश श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, संजय मिश्र, शकील अहमद, सतेंद्र पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular