Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमाउण्ट लिट्रा की छात्रा कशिश 10 वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत...

माउण्ट लिट्रा की छात्रा कशिश 10 वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही

अवधनामा अवधनामा

इटावा। सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।स्कूल की छात्रा कशिश ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रौशन किया।इसी के साथ अम्बर राज ने 96.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अनुष्का यादव ने 95.6%,अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी के साथ प्रिंसी ने 95.4%,वासुदेव यादव ने 95.4%,अर्श प्रताप सिंह,अमन वर्मा और चन्द्र देव ने 95.2%,वैभवी शुक्ला,पौशाली सिंह ने 94% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
स्कूल के 76% बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें से 15% बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये और 44% बच्चों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये,स्कूल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत्-प्रतिशत् रहा।स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस चेयरमैन विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों,उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं।इस मौके पर सलिल यादव,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव,विनयशील पठानिया नें बच्चों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक अभिनन्दन किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular