Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकई पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग भाजपा में हुए...

कई पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। विधानसभा मिल्कीपुर अमानीगंज के कई पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने केन्द्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सभी को पार्टी का ध्वज देकर पार्टी में शामिल कराया। माल्यार्पण व भगवा अंगवस्त्र देकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा में वीरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, विजय कुमार बीडीसी, अशोक सिंह, विकास सिंह, अनिकेत सिंह उर्फ छोटू, गाजी प्रसाद, अशोक भूज, अनिल गुप्ता, किन्नू रावत गया प्रसाद रैदास, अभय प्रताप सिंह, सिवांश सिंह, राज प्रताप सिंह, लकी मिश्र, कन्हैया महरा, विष्णु, मोहित शर्मा, राम प्रसाद रावत, देवीदीन, मदन सिंह, रज्जन दूबे, राजेश दूबे, दीपचन्द्र शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से जनता के मन में उत्साह है। जनता स्वंय चार जून को भगवा लहराने के लिए आतुर है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular