Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurरय्यान मुजम्मिल ने हासिल किये 92 प्रतिशत अंक

रय्यान मुजम्मिल ने हासिल किये 92 प्रतिशत अंक

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। संत डोमनिक सेवियो इंग्लिश मीडियम स्कूल व एसडीएस के दसवीं के विद्यार्थी रय्यान मुजम्मिल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रौशन किया है। उन्होंने कम्प्यूटर में 98 अंक, हिन्दी में 99, गणित में 89, अंग्रेजी में 87, एच.सी.जी. में 85 अंक हांसिल कर उपलब्धि प्राप्त की है। वहीं इंग्लिश मीडियम एसडीएस के ही 10 वीं के छात्र प्रियांश श्रीवास्तव को 92.5 प्रतिशत मिले। उन्होंने हिन्दी में 98 अंक, कम्प्यूटर में 97, साइंस में 91, अंग्रेजी में 89,और एचसीजी में 89, अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। दोनों मेधावी छात्रों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular