डॉ० घोष को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

0
131

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/अनपरा आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में सीनियर शिक्षक के पद पर कार्यरत डॉ० विदेन्दु घोष को इंडियन क्लॉसिकल डांस (कत्थक) नृत्य कलाकार के रूप में कल्याणजी जनता यूथ फाउंडेशन डी पी आई ए एफ क्लब मुंबई द्वारा दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया।

उक्त सम्बन्ध में बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ० घोष ने बताया कि इसके पूर्व दिसंबर, 2023 में पुरस्कार के क्रम में कला भूषण अवार्ड,भारत भूषण अवार्ड दिल्ली और नेल्सन मंडेला अवार्ड मुंबई से सम्मानित किया गया है,आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य करने से पूर्व नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित दयानन्द एंग्लो वैदिक महाविद्यालय में 5 वर्ष तक संगीत,डांस व चित्रकला की शिक्षा का ज्ञान प्रदान किया। विगत 21 वर्षो से आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में सीनियर शिक्षक के पद पर कार्यरत है डॉ० घोष को संगीत, नृत्य और चित्रकला में महारत प्राप्त है,इतना ही नहीं कई राज्यों से सम्मान व समय पर अनेक पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here