मोतीपाकड़ में बगैर शादी लौटी बारात, हिरासत में दूल्हा

0
87

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली थाना क्षेत्र का मामला, डाल में कपड़ा न होने से हुई विवाद

कुशीनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव मोतीपाकड़ में मंगलवार की रात आई बारात बगैर शादी के वापस लौट गई। शादी नहीं होने का कारण दुल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए कपड़ा, जेवर नहीं लाने के बात पर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान घरातियों और बरातियों में हाथापाई भी हुई, जिसके बाद बराती दूल्हे को छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने गई है।

मोतीपाकड निवासी सुरेश गौड़ की पुत्री पुजा की शादी पिपरा डिबनी निवासी स्वर्गीय रामरेखा गौड़ के पुत्र हरिकृष्ण गौड़ के साथ तय हुई थी। मंगलवार की रात लड़का पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। हिंदू रीति रिवाज के साथ विधि-विधान पूर्वक द्वारपूजा, जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी से ठीक पहले डाल में कपड़ा न लाने के कारण वर पक्ष और वधू पक्ष में कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ी तो हाथा पाई भी हो गई। इसी दौरान बाराती मौके से फरार हो गए। रात भर वधू पक्ष के लोग दुल्हे को बैठाए रखे। सुबह लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर दुल्हे को थाने लेकर चली गई।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here