Homekhushinagarरोटरी क्लब के सदस्यों ने आपसी सद्भावना को बढ़ाने हेतु एक साथ...

रोटरी क्लब के सदस्यों ने आपसी सद्भावना को बढ़ाने हेतु एक साथ किया इफ्तार

अवधनामा संवाददाता

कसया, कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने आपसी सद्भावना और भाईचारे को बढ़ाने हेतु बुधवार शाम कसया स्थित होटल कलश गेस्ट हाउस में एक दूसरे के साथ इफ्तार का आयोजन किया।

रोटरी के सचिव अजय सिंह ने बताया कि रोटरी सदैव विश्व शांति और सद्भावना का संदेश देती है एवं प्रत्येक धर्म के लोगों के आस्था का सम्मान करती है। इसी क्रम में आज रोटेरियन साथियों के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, फैयाज खान, इम्तियाज आलम, डॉ. जेके पटेल, राजीव तिवारी, पवन अग्रवाल, आनन्द जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम, वरुण कुमार यादव, मो. तौशिफ आलम खान एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular