ललितपुर के कण-कण में ऐतिहासिकता समाहित : राज्यमंत्री

0
99

अवधनामा संवाददाता

धार्मिक स्थल को संरक्षित करना हमारा नैतिक दायित्व : कैलाश नारायण
जिले के चहुंमुखी विकास में सहायक है पर्यटन क्षेत्र : फिरोज इकबाल

ललितपुर। जिले में पर्यटन विकास को गति देते हुए प्राचीन प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल अमझरा घाटी पर पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से अमझरा घाटी में पर्यटन विकास की 13.64 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र शाह, विक्रम शाह बुंदेला, पर्यटन अधिकारी हेमलता, नोडल अधिकारी पर्यटन निगम शिवम तिवारी, जेई अखिलेश कुमार ने अमझरा घाटी में पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री ने कहा की ललितपुर प्राकृतिक, पुरातात्विक, धार्मिक विरासतों से परिपूर्ण है। यहां के कण-कण में ऐतिहासिकता समाहित है। यहां का समृद्धशाली इतिहास और धरोहरें दूर दूर से पर्यटकों को लाने में सक्षम है। सरकार द्वारा जनपद के पर्यटन विकास की जो परियोजनाएं धरातल पर उकेरी गई है उनसे जनपद में पर्यटक सुविधाओं का अभाव दूर होगा ओर ललितपुर जल्द ही पर्यटन पथ पर अग्रणी बनेगा। पर्यटन विकास होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा गांव गांव के ऐतिहासिक महत्व ओर पुरातात्विक स्थलों को चिन्हित कर उनके समग्र विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। जिससे जल्द ही ललितपुर के पर्यटन स्थल वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप उकेरेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की धार्मिक स्थल को संरक्षित करने से आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्थल का भी विकास होता है। अमझरा घाटी पर पर्यटन विकास के जो कार्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे है उससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्तरीय जन उपयोगी सुविधाएं प्राप्त होंगी। पर्यटक अधिकारी ने बताया की जनपद ललितपुर में बालाबेहट किला के पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट फर्नीचर, बस स्टैंड निर्माण, पार्किंग एवं यात्री सुविधाओं का विकास, अमझरा घाटी पर्यटन विकास, सौंरई किले पर पर्यटन विकास, मड़ावरा किले पर पार्किंग, स्ट्रीट फर्नीचर और यात्री सुविधाओं का विकास, बानपुर किले पर यात्री सुविधाओं, पार्किंग इत्यादि पर्यटन विकास कार्य कराए जायेंगे। पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने कहा की सरकार द्वारा आवंटित पर्यटन विकास कार्य जनपद के चहुंमुखी विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, एड.जगदीश सिंह, हरीराम निरंजन, अशोक, कोसतुब, राजू राजा, आलोक चौबे, भगवान सिंह, आनंद पटेल, विक्रम बुंदेला, रघुवीर तिवारी, श्रीराम पटैरिया, मनोज खटीक सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here