HomeMarqueeमार्ग दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव का पंचनामा...

मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर,धनपतगंज।बुधवार को देर रात निमंत्रण से घर लौट रहे युवक को अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया ।घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी।युवक की मौत की सूचना पर इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी।स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
घटना के अनुसार हरौरा बाजार निवासी पवन कुमार यादव(40)बुधवार को देर रात बाजार के ही एक निमंत्रण से लौट रहे थे,तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।मिलनसार युवक की मौत की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया।इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी।गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular