Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurभारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

राठ हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास स्थित राठ महोबा मुख्य मार्ग पर आज भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीच सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज पूरे देश में जगह-जगह किसानों के द्वारा प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे हैं। सरकार मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखें तथा भोजन, दवाओं, कृषि इनपुट, मशीनरी, पेट्रोलियम उत्पादों तथा रसोई गैस पर जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती करे।
तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं दिव्यांग व्यक्तियों व खिलाड़ियों को दी जाने वाली रियायतें बहाल करें। खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक करें। बताया कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उधोगों व सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करें। साथ ही बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस ले। तथा काम के अधिकार को मौलिक बनाया जाए। बेरोजगारों के लिए रोजगार सुनिश्चित कराया जाए। किसानों को बीज उर्वरक और बिजली पर सब्सिडी दी जाए। तथा एनपीएस को खत्म किया जाए एवं संविधान के मूल मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, असहमति का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया जाये। बताया कि आज विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर उन्होंने नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ब्रजकिशोर लोधी, शिवदयाल, दयाराम, दिनेश कुमार, पूरन, मोहित, अश्वेंद्र, भूपेंद्र, देशराज, चंद्रशेखर, अर्जुन सिंह, ज्वाला प्रसाद, उदित नारायण व महेश के अलावा अन्य सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular