Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeफेसबुक पोस्ट पर पैग़म्बरे इस्लाम (स अ) का अनादर किया - प्रदर्शनकरियोँ...

फेसबुक पोस्ट पर पैग़म्बरे इस्लाम (स अ) का अनादर किया – प्रदर्शनकरियोँ पर पुलिस की फायरिंग से  4 शहीद अन्य घायल 

बांग्लादेश में पैग़म्बरे इस्लाम (स) के अनादर के विरोध में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन किये जिनपर की गई पुलिस की फायरिंग से 4 लोग मारे गए।

रशाटुडे के अनुसार रविवार को बांग्ला देश के सबसे बड़े द्वीप भोला के बुरहानुद्दीन क्षेत्र में बीस हज़ार से अधिक लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पैग़म्बरे इस्लाम (स) का अनादर करने वाले को दंडित करने की मांग की।  प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फ़ाएरिंग में कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 50 लोग घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारी उस युवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग कर हैं जिसने फेसबुक पोस्ट पर पैग़म्बरे इस्लाम (स) का अनादर किया है।  बतााय जा रहा है कि उस व्यक्ति ने पैग़म्बरे इस्लाम (स) के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें पोस्ट की हैं।  प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें लिखने और पैग़म्बरे इस्लाम (स) का अनादर करने के आरोप में शनिवार को इस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है।  गिरफ्तार किये जाने वाले ने कहा है कि मैने एसा कोई काम नहीं किया है और उसका अकाउन्ट हैक कर लिया गया था।

ज्ञात रहे कि बांग्ला देश में 89 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं।  मुसलमानों की जनसंख्या की दृष्टि से बांग्लाेदश विश्व में नवें नबंर पर आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular