Homekhushinagarकुशीनगर में लव जिहाद : आर्यन बनकर शादी रचाने पहुंचा तबरेज, पुलिस...

कुशीनगर में लव जिहाद : आर्यन बनकर शादी रचाने पहुंचा तबरेज, पुलिस ने दबोचा

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली थाना क्षेत्र का मामला, मथौली कस्बे का निवासी है युवक

ज्ञानेन्द्र कुमार पांडेय

अहिरौली, कुशीनगर। जिले के एक गांव में लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साल तक शारीरिक संबंध के बाद मामला शादी तक पहुंच गया। जब दरवाजे पर बारात पहुंची तो युवक द्वारा बोले गए सभी झूठ का पर्दाफाश हो गया, जिसे जानकर सभी लोग दंग रह गए।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में हिंदू दलित युवती को ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी तबरेज आलम आर्यन प्रसाद बनकर युवती को अपने प्यार के झांसे में फंसा कर एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। उसने स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस का दरोगा बनकर अपनी पोस्टिंग बस्ती में बताता था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के रहने वाले इस युवक का झूठ सामने आ गया तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो युवती के परिवार वालो को दोनों के प्रेम संबंध का पता चला तो लड़की के परिजनों ने अपनी ही जाति का समझकर लड़के से अपनी लड़की की शादी करने को राजी हो गए। लड़का शादी करने को तैयार हो गया शादी की तारीख 25 फरवरी तय हुई। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड तक भी बंट गए थे। बारात के स्वागत के लिए तमाम तैयारियां पूरी की गई। भोजन से लेकर मिठाई की व्यवस्था बारात के स्वागत के लिए तैयार थी, लेकिन बारात नही आई। लड़के का फोन आया तो वह बताया कि मेरी मां को दिल का दौरा पड़ गया है। बारात नहीं आयेगी कुछ समय बाद लड़का दूल्हे के कपड़े में सजी हुई कार से अकेले पहुंचा और शादी की रस्में शुरू हुई। जय माला हुआ फिर शादी की अगली रस्म के लिए मंडप में दूल्हा जेवर और कपड़े के साथ पहुंचा।

गहने में मिली गड़बड़ी पर खुला झूठ का पर्दाफाश

लड़की के घर वालो को गहने में कुछ गड़बड़ी लगी जिसके बाद जब आभूषण की जांच हुई तो नकली निकले। इसके बाद विवाद बढ़ा तो धीरे धीरे लड़के द्वारा बोला गया झूठ का सच सामने आ गया। लड़का खुद को इंस्पेक्टर बताता था, जिसके दम पर उसने लड़की को झांसे में लिया था। उसका सच भी सामने आ गया। न तो लड़का इंस्पेक्टर था न ही हिन्दू। बल्कि, तबरेज आर्यन प्रसाद बनकर युवती से शादी कर रहा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दूल्हे तबरेज को गिरफ्तार कर लिया है। कार्ड सहित अन्य सामान बरामद कर आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular