Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeनए पदाधिकारियों को सगठन की मिले जिम्मेदारी का करे निर्वहन

नए पदाधिकारियों को सगठन की मिले जिम्मेदारी का करे निर्वहन

अवधनामा संवाददाता
कार्यकताओं ने नए पदाधिकारियों का किया स्वागत
सोनभद्र/ब्यूरो। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अमरेंद्र आर्य और समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मन्नू पांडे  के प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह में नौजवानों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।
वही   गुरुवार को समाजवादी कार्यालय प्रभारी अनिल प्रधान ने बताया कि समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अमरेंद्र आर्य एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मन्नू पांडे के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के नौजवानों ने जोरदार स्वागत किया l   स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा परमेश्वर दयाल और लोकसभा प्रभारी राज नारायण उर्फ निराला कोल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल जी ने जनपद सोनभद्र के मन्नू पांडे को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव बनाकर सोनभद्र के नौजवानों में जोश भरने का काम किया हैl     वही श्री अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि युवाओं से  देश का भविष्य खड़ा है  जिनको मिली जिम्मेदारी मिली है उनका निर्वहन करते हुए सगठन को मजबूत बनाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश से चलकर आए अमरेंद्र आर्य और मन्नू पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल जी एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  रामकरण निर्मल ने हम नौजवानों को जो जिम्मेदारी दी है हम लोग गांव-गांव जाकर अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार यादव निरंजन कनौजिया तौफीक विजय यादव अंकित राठौर सुरेश कुशवाहा अनिल प्रधान मोहम्मद सईद कुरैशी त्रिपुरारी सुनील गौड़ ज्युतेष गौतम हिदायत उल्ला खान पवन पटेल परमेश्वर हिमांशु कुमारी मंदाकिनी पांडे कुमारी निधि पांडे मनोज सिंह सूरज चौरसिया मोहम्मद कलाम अजीत कनौजिया अशोक पटेल  रमेश दिनेश सरोज अजय इमरान तौफीक , गुलाम यासिन,विनित सरोज,के साथ सैकड़ो नौजवान उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular