Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeभारत नेपाल मैत्री संस्कृति में कलाकारों ने समा बाधा

भारत नेपाल मैत्री संस्कृति में कलाकारों ने समा बाधा

अवधनामा संवाददाता

जवाहार लाल नेहरू पीजी कालेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज। भारत – नेपाल मैत्री संस्कृति के कार्यक्रमों का दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के प्रांगण में हुआ। जिसमें दोनों देश के कलाकारो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो में नेपाल खाटू नृत्य, उ0प्र0 के कलाकारो ने रघुवीरा नृत्य नाटिका,लोक गीत,राई नृत्य व लोक गायन तथा स्थानीय कलाकारों ने अपने कलाइयों के माध्यम से समा बाध दिया।
मुख्य अतिथि शंकर सिंह एसएसबी कमाण्डेण्ट 22 वीं वाहिनी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा डॉ पुष्प लता मंगल व पीजी कालेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्कृति व पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिवार द्वारा अधिकारियों एवं अतिथियों को साल व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
सहायक निदेशक संस्कृति एवं पर्यटन ने अपने स्वागत सम्बोधन में भारत नेपाल मैत्री सम्बन्धो की व्याख्या करते हुए कहा कि जनकपुर और अध्योया भारत व नेपाल की ऐसा सम्बन्ध बनाता जो आदि काल तक भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि यह भारत नेपाल मैत्री यात्रा 8 जनपद होते हुए 21 दिनो तक चलेगा।
एसएबी कमाण्डेण्ट शंकर सिंह महराजगंज 22 वीं वाहिनी ने कहा कि 43 किमी की भारत -नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एवं संस्कृति तथा रोटी बेटी का सम्बन्ध यह प्रतिक है कि दोनों देश आपसी सहयोग से आगे बढ़ रहा है । दोनों देशों के सीमा खुला होने से आपसी रिश्तों से आना जाना लगातार जारी रहता है जिससे सुरक्षा ब्यवस्था को और सुरक्षित किया जा रहा।
पी जी कालेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत नेपाल सरकार द्वारा संस्कृत को और मधुर स्थापित करने की दिशा में यह मैत्री महोत्सव का आयोजन कर विशेष कर दिया है जिससे यह साबित हो रहा कि जो हमारे रिश्ते है वह बहुत मजबूत और शक्तिशाली तथा प्राचीन है। चीन चाहे कितना भी कुटनीति अपना ले, लेकिन नेपाल पहले काम आयेगा। दोनों देश की सुरक्षा ब्यवस्था में दोनों देश के जवानों की मित्रता बहुत ही सहारनीय है आपसी मेलजोल से कार्य करते है। भारत नेपाल मैत्री संस्कृति महोत्सव में इस अवसर पर पी जी कालेज के सभी प्रोफेसर, छात्र व छात्राएं व आम पब्लिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। मंच का संचालन शान्तिशरण मिश्र व विजिट जी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular