जबरन धर्मांतरण के मामले में 10 लोग गिरफ्तार, काफी सामग्री बरामद

0
581

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। थाना देवा पुलिस द्वारा विधि विरूद्ध धर्मान्तरण से सम्बन्धित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से ईसाई धार्मिक ग्रन्थ व विभिन्न पुस्तकें बरामद हुई।
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चकहार मजरे रेंदुआ पल्हरी में स्थित सेण्ट मैथ्यू कॉलेज के पास चर्च में विधि विरूद्ध धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2021 से सम्बन्धित वांछित 10 अभियुक्त फादर डोमिनिक पिन्टू पुत्र हेनरी पिन्टू निवासी बचपे एयर पोर्ट रोड थाना बाचपे जनपद मंगलौर राज्य कर्नाटक हालपता सेंट मैथ्यूज स्कूल ग्राम चकहार थाना देवा जनपद बाराबंकी, सरजू प्रसाद गौतम पुत्र बृजलाल गौतम निवासी गडौली थाना खंडासा जनपद अयोध्या, पवन कुमार पुत्र वंशी गौतम निवासी अमानीगंज थाना खंडासा जनपद अयोध्या, सूरज गौतम पुत्र स्व0 बेचू गौतम निवासी सिहैत लोहानी थाना रौनाही जनपद अयोध्या, घनश्याम गौतम पुत्र जमुना प्रसाद गौतम निवासी तेर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या, सुरेन्द्र पासवान पुत्र माताफेर पासवान निवासी खरगूपुर थाना रूदौली जनपद अयोध्या, राहुल राजपूत पुत्र जगन्नाथ राजपूत निवासी पूरे परसन बारी थाना रूदौली जनपद अयोध्या, राम जनम रावत पुत्र नाथूराम रावत निवासी ओरवा थाना खंडासा जनपद अयोध्या, धर्मेन्द्र कोरी पुत्र अशोक कुमार कोरी निवासी एहियार थाना रूदौली जनपद अयोध्या, सुनील पासी पुत्र धर्मराज पासी निवासी देवी का पुरवा गहनाग थाना खंडासा जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 30 बाइबिल ग्रन्थ, 30 शास्त्र, 07 नया नियम पुस्तक, 07 स्तुति भेंट पुस्तक, 06 रजिस्टर, 05 अदद डायरी व 01 प्रभु ईशु की पिक्चर बुक व 09 बैग बरामद किया गया। इन सभी से पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। विधि विरूद्ध धर्मान्तरण के मामलों में कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।06

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here