Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeदिव्यांगजनों को राजनीतिक भागीदारी के लिए राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से...

दिव्यांगजनों को राजनीतिक भागीदारी के लिए राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मुलाकात का समय मांगने का निर्णय

जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी मांगी जायेगी।

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी अब दिव्यांगजनो को राजनीतिक भागीदारी लिये भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से बार्ता करेगी। इसके लिए पत्र भेजकर समय मांगा गया है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी मांगी जायेगी।
यह जानकारी आज पार्टी की जिला इकाई की बैठक में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दी है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि भाजपा व कांग्रेस ने अपनी पार्टीयों में दिव्यांगजन प्रकोष्ठ व विकलांग प्रकोष्ठ बना रखा है। लेकिन एक भी दिव्यांग को विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय व पंचायतों में भागीदारी के लिए टिकट नहीं देती है। सभी राजनैतिक दलों को केवल दिव्यांगजनों का वोट चाहिए, दिव्यांगजनो को उनका अधिकार नही देना चाहते। सरकार व निर्वाचन आयोग को भी विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय व पंचायतों में भागीदारी के 4 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करना चाहिए! उन्होंने कहा कि जब सभी कहते हैं कि दिव्यांग कमजोर है, तो कमजोर कि मदद करके उन्हें मजबूत क्यों नही बनाना चाहते। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पहले दिव्यांगजनो कि श्रेणी चार हुआ करती थी, सरकार ने अब उनकी श्रेणी 21 कर दी है, एक दिव्यांग के साथ उनके माता – पिता को जोड़ दे तो उनकी संख्या करोड़ों में है इस हिसाब से दिव्यांगजनो का भी राजनीतिक भागीदारी का हक बनता है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर राजनैतिक भागीदारी के मनसूबे को पूरा करने का काम करेगी। वहीं संचालन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी काम करेगी जिससे आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे।
भवदीय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular