Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeअभिषेक चौबे हुए भारतीय युवा कांग्रेस पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष

अभिषेक चौबे हुए भारतीय युवा कांग्रेस पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के हुए चुनाव में भारतीय युवा कांग्रेस पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश के रिजल्ट आने के पश्चात प्रदेश की कमेटी जिला कमेटियों का रिजल्ट जो दिनांक 14.1.2024 को आ गया था जिसमें पूर्वी जोन के अध्यक्ष पद पर अपने जोन में तीन लोगों का नाम चल रहा था जिसमें विशाल सिंह, अभिषेक चौबे व प्रदीप ठाकुरई ये तीन लोग अध्यक्ष की रेस में थे, बृहस्पतिवार को पत्र के माध्यम से जानकारी मिली की अपने जनपद सोनभद्र के साथी अभिषेक चौबे जी महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस को, युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष बनाया गया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्रीनिवासन बीवी जी द्वारा अभिषेक चौबे जी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, अभिषेक चौबे जी को युवा कांग्रेस का पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष बनने पर जनपद सोनभद्र के सभी युवा साथियो के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, अभिषेक चौबे जी के युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनने पर हम सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और जनपद के नौजवान बेरोजगार युवाओं की आवाजों को उठाने का काम करेंगे,हम सभी युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा युवाओं बेरोजगार लोगो का हक की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular