Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiएसपी ने किया रिहर्सल परेड का निरीक्षण

एसपी ने किया रिहर्सल परेड का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक ने आगामी 26 जनवरी की रिहर्सल परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये एवं आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।04

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular