भाजपा, संघ को सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने की प्रार्थना

0
203

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। मकर संक्रन्ति के अवसर पर रामलला के दर्शन को अयोध्या धाम गये कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय, कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के साथ गये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ध्वज वाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ भाजपा एवं संघ के अराजकतत्वो द्वारा की गयी मारपीट एवं पार्टी ध्वज को अपमानित करने के विरोध में कांग्रेसजनो ने गांधी प्रतिमा के सामने भाजपा एवं संघ के अराजकतत्वो को सद्बुद्धि आये और देश में भाईचारा बना रहे इसके लिये रामधुन गाकर प्रार्थना की।
रामधुन गाने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, मो0 इजहार सिद्दीकी, अजीत वर्मा, शिव बहादुर वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, रामहरख रावत, अमित मिश्रा, अखिलेश वर्मा, मो0 आरिफ, रमेश कश्यप, सुरेन्द्र शर्मा, प्रीति शुक्ला, विजयपाल गौतम, तस्लीमन खान, संजीव मिश्रा, कौशल किशोर वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।05

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here