Saturday, August 9, 2025
spot_img
Homekhushinagarमकर संक्रांति के दिन भी नही हुए सूर्य का दर्शन, ठिठुरन बढ़ी

मकर संक्रांति के दिन भी नही हुए सूर्य का दर्शन, ठिठुरन बढ़ी

अवधनामा संवाददाता

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आम लोगों का दिनचर्या प्रभावित, पशु–पक्षी भी बेहाल

कुशीनगर। जिले में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ठिठुरन भरी ठंड से लोगों का दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गया है। ताज्जुब इस बात की है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान का दर्शन तो हो जाता था लेकिन इस बार नही हुआ। समान में घने कोहरे छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह शाम आसमान में बादल छाए रहने के साथ कोहरा रहने की संभावना है।

बता दें कि जिले में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले दस दिनों से गलन भरी ठंड से लोग परेशान है। रविवार को दोपहर बाद करीब एक बजे आसमान साफ हुआ तो हल्की धूप निकली। इसके बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन दिन ढलते ही पुन: लोग गलन भरी ठंड से परेशान हो गए। बाइक चलाने वाले चालक बिना दास्ताने के बाइक नहीं चला पा रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले के आने वाले पांच दिन का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 80-93 प्रतिशत और शाम को 60-75 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण पशुओं के दूध उत्पादन में आ सकती है। इसके लिए दुधारू पशुओं को नियमित रूप से 50 ग्राम नमक, 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण और अनाज के साथ-साथ हरा और सूखे चारे का मिश्रण खिलाएं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए सूखी घास या राख का बिछान करें। कम तापमान को ध्यान में रखते हुए आलू, गेहूं, मक्का, पपीता, केला एवं सब्जियों की फसलों को कम तापमान से बचाने के लिए खेतों में उचित नमी बनाए रखें। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया ठंड के मौसम में बच्चों में सर्दी, जुखाम, खांसी और निमोनिया जैसी बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। इससे बचाव के लिए बच्चों को बाहर ले जाते समय गर्म टोपी पहनाएं। हाथ और पैरों को मिटन और मोजे से ढंककर रखें। बच्चे गीले ना हों, क्योंकि ऐसा होने से उन्हें ठंड ज्यादा लग सकती है। हमेशा सबसे अंदर बच्चों को कॉटन के कपड़े पहनाएं, उनके ऊपर ऊनी कपड़े पहनाएं। ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत हृदय रोगों के लिए होता है।

आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का पूर्वानुमान

दिन……………अधिकतम तापमान………….न्यूनतम तापमान

मंगलवार…….21.0 डिग्री सेल्सियस………08.0 डिग्री सेल्सियस
बुधवार……….22.0 डिग्री सेल्सियस………08.0 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार……….22.0 डिग्री सेल्सियस……….09.0 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार………22.0 डिग्री सेल्सियस……….09.0 डिग्री सेल्सियस
शनिवार………22.0 डिग्री सेल्सियस……….08.0 डिग्री सेल्सियस
रविवार……….22.0 डिग्री सेल्सियस……….07.0 डिग्री सेल्सियस
सोमवार………21.0 डिग्री सेल्सियस……….07.0 डिग्री सेल्सियस

17 तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के विद्यालय

कुशीनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जीवन मौर्य ने बताया गया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान और शीतलहर की सम्भावना तथा तापमान में गिरावट के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड के माध्यम से संचालित विद्यालयों में 16 एवं 17 जनवरी को शिक्षण कार्य बन्द रहेगा और छात्र-छात्रा विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। तथा शिक्षक शिक्षा मित्र,अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकीय कार्यों व दायित्वों का निवर्हन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular