भाजपा सरकार बनी है किसान विरोधी: फैसल

0
664

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। उन्होने मांग करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाये।
फैसल सलमानी अम्बाला रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। इसी वजह से अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। गन्ने का लाभकारी मूल्य किसानों को मिलना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरण पाल राणा ने कहा कि दो साल हो गए गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी। इस वर्ष सरकार ने गन्ने का दाम अभी तक घोषित नहीं किया है। किसान को अपनी फसल पिछली कीमत पर ही चीनी मिलों को देनी पड़ रही है। बहुत से किसान घटतौली के शिकार होने के साथ मिल प्रबंधकों द्वारा परेशान किए जाने पर अपना गन्ना कम कीमत पर बिचौलियों को सौंपना पड़ा है। गन्ना किसान को भाजपा सरकार ने पिछला बकाया भी अदा नहीं किया है। सरकार ने मिल मालिकों को संरक्षण दे रखा है। जिला उपाध्यक्ष सुदेश गुर्जर व वरिष्ठ नेता चौधरी जुमला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को धान, गन्ना समेत अन्य किसी भी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। किसान अपनी फसल लिए इधर-उधर भटकता रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन लता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। बैठक को पार्षद फहाद सलीम, जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद ने भी संबोधित किया। बैठक में अमित राणा, विशाल यादव, वासिल तोमर, कुंवर पाल अहमदपुर, राजकुमार, क्यूम धोबी, श्रीमती राजदा, मोहम्मद उस्मान, वेदपाल पटनी, चौधरी श्याम पाल, अनवर चौधरी आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here