अविवि के छात्र कर्नल जय प्रकाश ने माउंट किलिमंजारो पर लहराया हिंदुस्तान का परचम

0
181

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के छात्र कर्नल जय प्रकाश ने विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके कीर्तिमान स्थापित किया। किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है। इसके साथ ही विश्व का चैथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 19,298 फीट ऊंचा है। एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र कर्नल जय प्रकाश की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अध्ययन के साथ व्यक्तित्व विकास के अन्य अवसर होते है। विद्यार्थी ने विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके कीर्तिमान स्थापित करने के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा श्रोत है।व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए सेना के लिए पाँच प्रतिशत सीटें आरक्षित होती है। मैनेजमेंट कोर्स में रूचि रखने वाले आर्मी के विधार्थी प्रतिवर्ष प्रवेश लेते हैं। विभाग को गर्व है कि जय प्रकाश हमारे विश्वविद्यालय का छात्र हैं। उसके दृढ़ संकल्प से कीर्तिमान संभव हुआ है। प्रो0 सिंह ने बताया कि विद्यार्थी कर्नल जय प्रकाश ने 5 जनवरी 2024 को सुबह सात बजे विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके मुकाम हासिल किया। प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद चार दिन और कुछ घंटो मे सफलता प्राप्त की। विद्यार्थी की इस इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षक प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. राना रोहित, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. आशीष पटेल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. प्रवीण राय, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विवेक उपाध्याय, डॉ. रामजी सिंह सहित अन्य शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here