पार्टी संयोजक को गिरफ्तारी की साजिश पर आप कार्यकर्ताओं ने किया उपवास

0
122

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशीय आह्वान पर एक दिवसीय प्रदेश व केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध मे उपवास जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. की आध्यक्षता में श्रीवीरांगना अवन्तीबाई लोधी प्रतिमा स्थल तुवन चौराहा के पास सम्पन्न हुई। आप जिलाध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा देश में केन्द्र सरकार की हिटलरशाही, तानाशाही रवैया एवं संविधान को मिटाकर लोकतंत्र की हत्या एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। कहा कि केन्द्र सरकार स्वतन्त्र एजेन्सियों की मदद से पार्टी संयोजक आम आदमी पार्टी व दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की षड्यन्त्र पूर्वक गिरफ्तारी की साजिश करने के विरोध में एक दिवसीय उपवास किया। कहा कि आगे भी इस प्रकार की तानाशाही के खिलाफ लडाई लडऩे एवं संघर्ष करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये है। उपवास के बाद बांदा जिलाध्यक्ष स्व. अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं द्वारा 2 मिनिट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। उपवास में जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., विधानसभा अध्यक्ष हजारीलाल, गनेशराम रजक, रमेश झा, अशोक राजपूत एड. पटउवा, मनीष जैन, अनिल जैन, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष हरीबाई राजपूत, सुनीता, जानकी वाई, मीना, पूरनसिंह, बद्री प्रसाद लागौन, रोशनसिंह, भरतसिंह, रामप्रसाद, छत्रपाल सिंह एवं सभी प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here