जनता और पुलिस के बीच संवाद ही बेहतर पुलिसिंग है : उमेश

0
125

अवधनामा संवाददाता

नव वर्ष पर पुलिस ने जनता संग किया संवाद

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। स्थानीय थाने की पुलिस सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर थाने परिसर में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

बता दे के एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देश पर सोमवार को अहिरौली बाजार पुलिस ने आम नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों संग बैठक आहूत कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस संवाद को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने आमजन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंग्ल नव वर्ष 2024 की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की।उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष के नव अरूणोदय पर हम सभी नव उत्साह व नव उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत करें।आप सभी पुलिस की सहयोगी बनकर अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस की मदद करें। पुलिस और जनता के बीच संवाद ही बेहतर पुलिसिंग है।संवाद से ही बेहतर परिणाम मिलते है। पुलिस भी समाज से ही निकली है और समाज ही पुलिस है।मादक पदार्थों व तस्करी की जद में युवा न पड़े। जरूरी है सही दिशा चुनकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े।कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।सभी को सावधान व जागरुक रहना होगा। जिससे ब्लैकमेल के शिकार ना हो और पुलिस को बताए। जिससे आपकी मदद कर पाए।जनता का भरोसा जीतने के लिए पुलिस और आमजन के बीच संवाद और बेहतर माहौल जरुरी है। जिससे आमजन और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित हो। साइबर अपराध बढ़ती टेक्नॉलोजी के चलते बढ़ रहा है। अलग-अलग प्रकार से यह बढ़ रहा है। आर्थिक रुप से भी कई गैंग काम कर रही है और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है तो वही अन्य गैंग भी है जो संभ्रात लोगों को फोन कर ब्लैकमेल कर रहे है उन्हें भी घबराने की जरुरत नहीं है। फोन कॉल पर लोन हो या अन्य इनाम के झांसे में ना पड़े। नवयुवतियां भी साइबर क्राइम की जद में ना आए खुद सावधान रहें और पुलिस को बताए। गोपनीयता रखते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here