Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से बताईं सरकार की उपलब्धियां

ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से बताईं सरकार की उपलब्धियां

अवधनामा संवाददाता

राठ। आज विकसित भारत ग्रामीण संवाद संकल्प यात्रा के जरिये ग्राम उमन्नियाँ व सिकरौधा में ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को उनके मकानों के अधिकार का घरौनी व अन्य प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोगों के उत्थान हेतु तमाम योजनाएं चलाई हैं। जिनकी जानकारी न हो पाने के कारण उन्हें इन योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है। वही इस दौरान ग्रामीणों को उनके घरों की घरौनी का प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि पत्र आदि भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम संयोजक महेंद्र गांधी, सहसंयोजक दीपू मुंशी, एडीओ समाज कल्याण मोहित कुमार, पूर्व प्रधान करण सिंह,प्रधान प्रतिनिधि जयहिंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular