Monday, March 16, 2026
spot_img
Homekhushinagarरैन बसेरा का तहसीलदार ने लिया जायजा

रैन बसेरा का तहसीलदार ने लिया जायजा

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 16 में बने अस्थाई रैन बसेरा का तहसीलदार हाटा धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलाव की व्यवस्था, रजाई, बेड सब कुछ ठीक मिला।

बता दें कि भीषण ठंड को देखते नगर में दूर दराज से आने वाले मुसाफिरों के ठहरने के लिए अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरा की हकीकत जानने के लिए एसडीएम हाटा के निर्देश पर शुक्रवार की शाम चार बजे तहसीलदार हाटा धर्मवीर सिंह पहुंचे जहां रैन बसेरा में व्यवस्थाएं ठीक ठाक पाए। अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने बताया के नगर में दो जगह अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। जिसमें दूर दराज से आए मुसाफिर ठहर सकते है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह, जेई कृष्ण कुमार मद्धेशिया, सभासद रविंद्र सैनी, लेखपाल अमित कनौजिया, सूर्य प्रकाश शुक्ला, मोहन सिंह, इम्तियाज अंसारी, पप्पू मल्ल सहित नगर के गणमानय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular