Monday, March 16, 2026
spot_img
Homekhushinagarअनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक बच्ची घायल

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक बच्ची घायल

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर में गुरुवार की रात 9 बजे एक मकान में अनियंत्रित होकर ट्रक घुस गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। इस हदशे में एक बच्ची 8 वर्ष घायल हो गई। ट्रक घुसने से मकान का बाहरी हिस्सा ढह गया। जिससे हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी शकीला पत्नी अमरूद्दीन का हाटा- कप्तानगंज मार्ग पर मकान है।जिसमें गुरुवार की रात 9 बजे हाटा से कप्तानगंज जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर मकान में घुस गया जिससे मकान का बाहरी हिस्सा टूटकर गिर गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजन किसी तरह निकल कर बाहर निकले। वही घटना के समय घर में सो रहे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन अमीरुद्दीन की 8 वर्षीय बच्ची गुलफसा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई जबकि घायल बच्ची का परिजनों ने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। बताया जा रहा है जिस घर में ट्रक घुसा है वह परिवार निहायत गरीब है। मकान का आधा हिस्सा गिरने से इस भीषण ठंड में परिवार के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular