राम राज्य की कल्पना को साकार करने का संकल्प: चंपत राय

0
167

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। ग्राम सरायराशी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित द्वारा आयोजित राम विवाह महोत्सव का समापन समारोह पूर्वक हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दीप प्रज्वलित कर किया ।अपने संबोधन में चंपत राय ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है जिसमें भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा बाइस जनवरी को वैदिक मंत्रो के बीच माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर को विश्व स्तरीय नगर बनाकर राम राज्य की कल्पना को साकार करने का जो संकल्प सरकार ने दिया था वह फलीभूत भी हो रहा है उन्होंने कहा कि छब्बीस जनवरी के बाद प्रत्येक राज्यों को तारीख दी जाएगी कि वे लोग कब अयोध्या पधारे राम विवाह में राम सीता व लक्ष्मण दशरथ वशिष्ठ व अन्य पात्रों की भूमिका स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई जिसको दर्शकों ने खूब सराहा ।कार्यक्रम में पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक रामचंद्र यादव पूर्व विधायक शोभा सिंह कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह भाजपा नेता अंकुर सिंह जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह पूर्व महानगर मंत्री स्वाति सिंह जिला पंचायत सदस्यों में देवता पटेल ,उदित सर्राफ, अंकित पांडे ,मनोज व सनी पहलवान पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह मुन्ना के साथ-साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ टी वी सिंह ने किया कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने अतिथियों व गणमान्य लोगों का तथा आगंतुओं का आभार व्यक्त किया ।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here