Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiयोजनाएं पात्रों तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य- अरविंद मौर्य

योजनाएं पात्रों तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य- अरविंद मौर्य

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। जनता के विश्वास एव प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के साथ आज हमारा भारत देश विकसित भारत के रूप मे मजबूत हो रहा है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि समाज के सभी वर्गो को योजनाओं का लाभ मिले और प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर मुस्कान हो।
उक्त बाते सोमवार को ग्राम पंचायत टेरा दौलतपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम ऐसी योजनाएँ है जिनके प्रति लोग जागरूक नही है ऐसी योजनाओं को उनके बीच तक पहुंचना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। श्री मौर्य ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कार्यक्रम मे बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग सहित अन्य स्टालो का जायजा लिया। जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और विश्वास पर काम कर रही है। जिसका फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और लोगो का सरकार की तरफ विश्वास बढ़ रहा हैं। खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कराते हुए बच्चो को अन्नप्राशन कराया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चो को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया।
इस मौक़े पर भाजपा नेता शशि गुप्ता, आशीष कुमार वर्मा, एडीओ एम आई अरुण कुमार व्यास, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान शमशेर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम ग्राम सदरुद्दीनपुर मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान सुमेरा बानो, प्रतिनिधि औसफ अंसारी की अध्य्क्षता मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया तथा ग्राम पंचायत अनखा व गदाईपुर मे भी यात्रा का स्वागत किया गया।02

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular